बांदा पुलिस ने किया 10 लाख की चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार
बांदा, 07 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा की बिसंडा थाना पुलिस ने मंगलवार को चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं। उनके पास से 10 लाख रुपये कीमत के चोरी के आभूषण, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 8,900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ओरन निवासी रमाशंकर ने 15 अगस्त 2025 को तथा रावथोक ओरन निवासी रानी ने 4 जुलाई 2026 को अपने घरों में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपिताें की तलाश कर रही थी। सूचना पर थाना बिसंडा पुलिस ने मंगलवार काे ग्राम बाघा गल्ला मंडी के पास से दो चाेराें को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किय।
चाेराें की पहचान बांदा जिले के देशराज का पुरवा निवासी माता प्रसाद उर्फ भैरम और सुमेर हैं। उनकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण, मोबाइल फोन, अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की गई। इन दाेनाें के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

