स्क्रैप गोदाम में सेंध, सरिए से ताला तोड़ कर 50 किलो तांबा और नकदी ले उड़ा चोर
चित्तौड़गढ़, 20 मई (हि.स.)। शहर के सदर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन मार्ग के पास स्थित स्क्रैप के गोदाम में बेखौफ चोर ने सेंध लगाई। चोर ने लोहे के सरिए से ताले तोड़कर गल्ले से नकदी और करीब 50 किलो तांबा चुरा लिया। पूरी वारदात सीसी टीवी में कैद हो गई।
पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हरीश ओडवाणी का स्क्रैप गोदाम है। शाम को व्यवसाई गोदाम पर ताला लगा कर घर चले गए थे। रात को अज्ञात चोर गोदाम में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। गोदाम में लगे सीसी टीवी फुटेज में एक संदिग्ध बदमाश दिखाई दिया। फुटेज में चोर लोहे के सरिए से ताला तोड़ता और गोदाम की तलाशी लेता नजर आ रहा है। चोर मौके से करीब 50 किलो तांबा, अन्य स्क्रैप सामग्री और गल्ले में रखे 10 हजार रुपए नकद चुरा ले गया। व्यवसाई हरीश बताया कि बुधवार को जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

