home page

गुवाहाटी के गोरचुक गणेश मंदिर में चोरी

 | 

गुवाहाटी, 04 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के गोरचुक थाना क्षेत्र इलाके में स्थित गणेश मंदिर में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला रविवार की सुबह सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि बीती रात बोरागांव के गणेश मंदिर में चोर प्रवेश कर गणेश की मूर्ति के आभूषण चुराकर फरार हो गए। चोर चांदी की मूर्ति, दान पात्र का धन सहित लगभग तीन लाख रुपए की नगद और गहने चुराकर फरार हो गए।

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित गणेश मंदिर में चोरी किए जाने के बाद मंदिर परिचालन कमेटी द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चोरी की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी