home page

हांसी के मसूदपुर में रिश्तों का कत्ल, जमीन के लिए छोटे भाई ने की बड़े की हत्या

 | 
हांसी के मसूदपुर में रिश्तों का कत्ल, जमीन के लिए छोटे भाई ने की बड़े की हत्या


दोनों भाइयों में

प्लॉट बेचने के मामले में हुआ था विवाद

हांसी, 06 अप्रैल

(हि.स.)। हरियाणा के हांसी जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुर में एक अधेड़ व्यक्ति के सिर में डंडा मारकर

हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय शमशेर सिंह के

रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके छोटे भाई सूरजमल पर लगा है। पुलिस ने घटनास्थल

से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया लकड़ी का डंडा घटनास्थल से बरामद किया

है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

ग्रामीणों से प्राप्त

जानकारी के अनुसार, मृतक शमसेर सहित तीन भाई हैं जिनमें सबसे बड़े भाई राजेंद्र की पहले

मौत हो चुकी है और उसके बच्चे अलग रह रहे हैं जबकि शमसेर अविवाहित था। आरोपी सूरजमल विवाहित हैं और उसके तीन बच्चे हैं।

मृतक शमसेर ने कुछ समय पहले अपनी सारी जमीन छोटे भाई सूरजमल के नाम करवा दी थी जिसे

सूरजमल पिछले एक साल में बेच चुका था और अब वह जिस घर में शमसेर रह रहा था उसे भी बेचना

चाहता था। इसी बात पर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। सूरजमल ने तैश में आ कर वहां

पड़े एक डंडे से शमसेर के सिर, मुंह व गले पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

सोमवार सुबह ग्रामीणों

ने शमसेर को चारपाई पर मृत पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने

पर डीएसपी रविंद्र सांगवान, सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके

पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे

में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पुलिस ने मृतक शमसेर के

भतीजे मनदीप के बयान पर आरोपी सूरजमल के खिलाफ मामला हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत

केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया।

पता चला है कि मृतक

शमसेर अविवाहित था और उसका अपने छोटे भाई सूरजमल के साथ एक प्लॉट को लेकर पिछले कई

दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस प्लाट विवाद सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले

की जांच कर रही है। वारदात के बाद से आरोपी सूरजमल फरार है।

आरोपी को पकड़ने

के लिए टीमें गठित : डीएसपी

डीएसपी रविंद्र

सांगवान ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच प्लाट को लेकर विवाद बताया जा रह है। उसी

विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया लगता है। उन्होंने बताया कि वारदात

की असली वजह का पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चल पाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी सूरजमल

की गिरफ्तारी के लिए सदर थाना, दोनों सीआईए की टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपी

को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर