प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल ले जाने के दाैरान हुई मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हमीरपुर, 02 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में डिलीवरी के बाद पीएचसी में महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे सदर चिकित्सालय रेफर कर दिया। सोमवार को परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
बिवांर थानाक्षेत्र के चंदौली अहीर गांव निवासी जितेंद्र की पत्नी मोहनी (30) नौ माह के गर्भ से थी। महिला को प्रसव पीड़ा होने से परिजन एएनएम से जान पहचान होने पर कल्ला गांव के पीएचसी में ले जाकर भर्ती करा दिया। सोमवार को एएनएम मधु ने तेज दर्द होने पर आक्सीप्रोसीन का इंजेक्शन दिया। थोड़ी देर बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। तभी महिला को तेज घबराहट के साथ आंखें पलटा दी। महिला की हालत गंभीर होने पर आनन फानन में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन निजी वाहन से महिला को सदर अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
मृतका अपने पीछे एक नवजात व दो बच्चियों को रोते-बिलखते छोड़ गई है। देवर जयहिंद ने बताया कि कल्ला गांव में जान पहचान होने पर डिलीवरी के लिए बिवांर पीएचसी न लाकर कल्ला गांव के पीएचसी में ले गए हैं। एएनएम मधु ने बताया कि महिला की डिलीवरी आसानी से हो गई थी। डिलीवरी के बाद उसकी हालत खराब हुई है। तत्काल महिला को सदर अस्पताल रेफर किया गया था। एसआई अंकित बैसला ने सोमवार को बताया कि महिला के देवर जयहिंद की सूचना पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

