जींद : 36.82 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित तीन गिरफ्तार
जींद, 05 मार्च (हि.स.)। थाना शहर नरवाना पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार को उनके कब्जे से 36.82 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
शहर थाना नरवाना प्रभारी की टीम गुरुवार काे बलवान सिंह के नेतृत्व में चमेला कॉलोनी नरवाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सफेद रंग की कार में तीन युवक चमेला कॉलोनी से नशीला पदार्थ खरीद कर हिसार रोड की तरफ से ठंडी सड़क की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए ठंडी सड़क पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ ही समय पश्चात संदिग्ध कार को रोक कर युवकों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान तोलावाल संगरूर (पंजाब) निवासी कुलबीर, सतगुर सिंह तथा जगतार सिंह बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी सतगुर सिंह की पेंट की जेब से हेरोइन बरामद हुई। जिसका वजन करवाने पर 36.82 ग्राम पाा गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

