home page

जींद : 42.88 ग्राम हैरोइन के साथ तीन स्पलायर गिरफ्तार

 | 
जींद : 42.88 ग्राम हैरोइन के साथ तीन स्पलायर गिरफ्तार


जींद, 17 मार्च (हि.स.)। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो कारों में सवार तीन नशा स्पलायरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42.88 ग्राम हैरोइन बरामद की है। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए स्पलायरों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

एवीटी स्टाफ जींद के ईचांर्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि एवीटी स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में सवार होकर गांव मैंगलपुर की तरफ नशीले पदार्थ स्पलाई करने जाने वाला है। जिसके आधार पर एवीटी स्टाफ ने गांव सच्चाखेड़ा तथा मैंगलपुर के बीच नहर पुल पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद सामने से आई कार को रूकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें कुछ नही मिला। जब चालक की तलाशी ली गई तो उसकी पेंट की जेब से 31.95 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित की पहचान गांव कर्मगढ़ निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज पूछताछ शुरू कर दी है।

उधर, सीआईए स्टाफ सफीदो को सूचना मिली थी कि सफीदो बाईपास के रामपुरा मोड पर कार सवार दो युवक नशीले पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों का इतंजार कर रहे हंै। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो डैश बोर्ड से 10.93 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में कार की चालक सीट पर बैठे युवक की पहचान राजीव कालोनी निवासी गौरव तथा उसके बगल में बैठे युवक की पहचान वार्ड छह निवासी चिराग के रूप में हुई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर गौरव तथा चिराग के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा