home page

पंप मैनेजर ने ट्रांसपोर्टर पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

 | 
पंप मैनेजर ने ट्रांसपोर्टर पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा


हमीरपुर 09 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे के पास हाईवे किनारे संचालित आशारानी पेट्रोल पंप के मैनेजर ने गुरुवार को एक ट्रांसपोर्टर पर अमानत पर खयानत करने,पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आशारानी पेट्रोल पंप के मैनेजर सदर कोतवाली क्षेत्र के सिडरा निवासी अजय कुमार यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि लक्ष्मी कुबेर ट्रांसपोर्ट के मालिक गया प्रसाद शुक्ला ने गलत पता बताकर जालसाजी करते हुए 10 लाख रुपये से अधिक का डीजल अपने ट्रांसपोर्ट के ट्रकों में भरवा लिया। अब रुपये देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

मैनेजर ने बताया कि जब उन्होंने रुपये के लिए दबाव बनाया, तब बस्ती जनपद के वाल्टर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर निवासी गयाप्रसाद शुक्ला ने अपना ट्रक पेट्रोल पंप में घुसेड़कर तोड़फोड़ कर दी और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने एवं आर्थिक अपराध करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।

सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गय़ा है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा