home page

जींद : अध्यापक की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
जींद : अध्यापक की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने दो आरोपित गिरफ्तार


जींद, 05 फ़रवरी (हि.स.)। गांव अमरहेड़ी में अध्यापक की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के लिए मकान में आग लगाने के मामले दो आरोपितों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों को गुरुवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि गत 20 सितंबर को गांव अमरेहडी मे मकान बना कर रह रहे सरकारी स्कूल के अध्यापक राजकुमार के मकान में आग लगी थी। जिसमें राजकुमार का अधजला शव पड़ा हुआ था। हालातों से साफ जाहिर था कि राजकुमार की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने की नियत से आग लगाई गई है। पुलिस ने मृतक के बेटे हिमांशु की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, शव को खुर्दबुर्द समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच का आगे बढ़ाया तो मृतक के भाई राजेश उर्फ कोकन का नाम सामने आया था। जिसने अपने साथियों के साथ मिल कर अपने भाई राजकुमार की हत्या करने तथा शव को खुर्दबुर्द करने के लिए मकान मे आग लगाने की बात स्वीकार की थी।

पुलिस पूछताछ में जुलाना निवासी रामनिवास तथा गांव शाहपुर हांसी निवासी संजय उर्फ पंडित का नाम सामने आया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितो कों गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपितों को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौप दिया। पुलिस आरोपितो से पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा