अनूपपुर: अनाधिकृत मार्ग एवं टीपी सीमा समाप्त के बाद कोयला परिवहन करते पुलिस ने 05 टेलर मय कोयला के किया जप्त
अनूपपुर, 07 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की पुलिस द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजुरी पुलिस ने रविवार-सोमवार की रात्रि अनाधिकृत मार्ग से एवं टीपी सीमा समाप्त के बाद कोयला परिवहन करते हुए 05 टेलर (लगभग 200 टन कोयला) जप्त सभी वाहनों को विधिवत जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
चालकों द्वारा निर्धारित रूट में परिवर्तन एवं समय सीमा समाप्त टीपी पर परिवहन करना धारा 18(1)(5) म०प्र० खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण निवारण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया।
थाना प्रभारी बिजुरी विकाश सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर खेडिया क्रेशर के पास बेलियाछोट की तरफ से 05 टेलर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा सभी वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि 05 वाहनों में लगभग 40-40 टन कोयला भरा था। चालकों के पास उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार उनका निर्धारित मार्ग डोला होकर बिजुरी साइडिंग जाने का था, लेकिन वे अनाधिकृत मार्ग (बेलियाछोट से बिजुरी) से कोयले का परिवहन कर रहे थे। इसके अलावा दो वाहनों के टीपी की समयावधि समाप्त हो चुकी थी। जिस पर वाहन को जप्त कर आरोपी चालकों में टेलर क्र0 MP18ZC8029 चालक शेख रमजान पिता शेख खलील, उम्र 43 वर्ष, निवासी खितौली, थाना बरही, जिला कटनी। टेलर क्र0 CG04PC1952 चालक अमर सिंह गोंड पिता विजय सिंह गोंड, उम्र 30 वर्ष, निवासी बरही, थाना बरही, जिला कटनी। दोनो की टीपी समय समाप्त व अनाधिकृत रूट पर, टेलर क्र0 CG10CA0657 चालक राजेन्द्र रैदास पिता रामविशाल रैदास, उम्र 31 वर्ष, निवासी देवडंडी, थाना नवरौजाबाद, जिला उमरिया। टेलर क्र0 CG04RB 5214 चालक प्रदीप कुमार सिंह पिता नरेश सिंह यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी सूबेखापटोला, इमामगंज, जिला औरंगाबाद, बिहार एवं टेलर क्र0 CG10BR 9633 चालक हीरा सिंह पिता चरकू सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी झिरियाटोला, थाना रामनगर, अनूपपुर अनाधिकृत रूट पर वाहन। सभी चालकों द्वारा निर्धारित रूट में परिवर्तन एवं समय सीमा समाप्त टीपी पर परिवहन करना धारा 18(1)(5) म०प्र० खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण निवारण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। सभी वाहनों को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में सोमवार को चालकों के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा), अनूपपुर पेश किया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह सहित उनि विपुल शुक्ला, सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, आर. रामनिवास गुर्जर, आर मनोज उपाध्याय एवं थाना बिजुरी पुलिस टीम की भमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

