home page

जींद : पीछा करने पर पशुचोर गिरोह ने किए ग्रामीणों पर फायर

 | 
जींद : पीछा करने पर पशुचोर गिरोह ने किए ग्रामीणों पर फायर


जींद, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गांव बीड वाली ढाणी में पिकअप सवार पशु चोर गिरोह ने दो भैंसों को चोरी कर भागने का प्रयास किया। समय रहते लोगों ने उन्हें घेर लिया जिस पर पशु चोर गिरोह ने दो फायर भी किए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच और आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया लेकिन पशु चोर गिरोह का कोई सुराग नही लगा। पशु पालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव बीड़ वाली ढाणी निवासी वीर सिंह अपने परिवार के साथ अंदर सोया हुआ था। गुरूवार रात के बाद मकान के अगले मे हिस्से में कुछ हलचल दिखाई दी। जहां पर उसकी भैस बंधी हुई थी। जब उसने उठ कर देखा तो दो भैस गायब थी। गली मे देखने पर पिकअप गाड़ी खड़ी दिखाई दी। जिसमें दो भैंस चढ़ा रखी थी। वीर सिंह द्वारा शोर मचाए जाने पर परिवार तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पिकअप गाड़ी को घेरने की कोशिश की। जिस पर पशुचोर गिरोह ने अपने पास मौजूद असलहा से दो फायर किए और गाड़ी को भगा लिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पशु चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने नाकेबंदी भी की लेकिन पिकअप सवार पशुचोर गिराह गोहाना की तरफ फरार हो गया। वीर सिंह की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए सदर थाना के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ी का पीछा भी किया गया था। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा