home page

जींद : अपहृत लड़की गुरूग्राम से बरामद, आरोपित काबू,भेजा जेल

 | 
जींद : अपहृत लड़की गुरूग्राम से बरामद, आरोपित काबू,भेजा जेल


जींद, 01 मार्च (हि.स.)। सदर थाना सफीदों क्षेत्र से लगभग अढाई माह पहले अपहृत की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुरूग्राम से बरामद किया है। पुलिस ने अपहृत करने वाले आरोपित को रविवार काे काबू कर उसके खिलाफ अपहरण, यौन शोषण करने चार व छह पाक्सो एक्ट समेत अन्य धारा जोड़ कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है।

सदर थाना सफीदो इलाके एक व्यक्ति ने गत 10 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत मे बताया था कि साढ़े 17 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई। व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि सीएससी चलाने वाला गांव निम्नाबाद निवासी मोहम्मद ने उसकी बेटी को अपहरण किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहम्मद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। लगभग अढाई माह के बाद पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत लडकी तथा आरोपित मोहम्मद गुरूग्राम है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर आरोपित मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने आरोप लगाया कि मोहम्मद ने उसे बंधक बना कर रखा और बाहर निकलने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपित ने उसका लगातर यौन शोषण किया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपित मोहम्मद के खिलाफ अपहरण के अलावा, बधंक बनाने, यौन शोषण करने, चार एव पाक्सो एक्ट समेत अन्य भारतीय न्याय संहिता जोड़ दी। बाद में आरोपित को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अपहृत लड़की को बरामद लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत मे पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा