जिले के पतरघट पुलिस ने गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर बाइक जप्त की
सहरसा, 29 नवंबर (हि.स.)। जिले के पतरघट थाना पुलिस ने रविवार की सुबह करीब 9 बजे गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बाइक भी जब्त की है। बरामद गांजा की कुल मात्रा 6.82 ग्राम बताई जा रही है।
गिरफ्तार युवक विशनपुर वार्ड संख्या 04 निवासी विनोद यादव (32) है। वहीं, मौके से फरार युवक मुंगेर जिले के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर चंद्रिका स्थान निवासी चंदन कुमार है।
इस बाबत थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तिरासी की तरफ से बाइक पर सवार होकर गांजा लेकर कुछ युवक आ रहे हैं। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए विशनपुर में एक युवक विनोद यादव को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक चंदन कुमार मौके से फरार होने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

