home page

जींद : महिला की हत्या के आरोप में नाबालिग भतीजे समेत दो काबू

 | 
जींद : महिला की हत्या के आरोप में नाबालिग भतीजे समेत दो काबू


जींद, 22 मार्च (हि.स.)। अलेवा खंड के गांव रायचंदवाला में चाची की तेजधार हथियार से गोद कर करने हत्या करने के आरोपित जुनायल भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या को लेकर योजना चार दिन पहले बनी थी। जबकि तेजधार हथियार परिवार के एक युवक ने उपलब्ध करवाया था। अलेवा थाना पुलिस ने जुनायल को हिरासत में ले दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

काबिलेगौर है कि गांव रायचंदवाला निवासी अशोक की पत्नी रेशमा (35) की गत 18 मार्च रात उसके नाबालिग भतीजे ने तेजधार हथियार से गोद कर हत्या कर दी थी। अशोक की लगभग एक साल पहले संदिग्ध हालात मौत हो चुकी थी। अलेवा थाना पुलिस ने मृतका की सास लिछमी की शिकायत पर आरोपित भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपित के अलावा षडय़ंत्र में शामिल एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि चाचा की मौत के बाद आरोपित नाबालिग चाची रेशमा के साथ रहता था।

मारपीट करने के चलते वह अपनी दादी के पास रहने लगा। कुछ दिन पहले रेशमा ने फिर से आरोपित से मारपीट की तो उसने अपने दोस्त परिवार के ही अंकुश के साथ रेशमा को मारने की योजना बनाई। अंकुश ने आरोपित जुनायल को तेजधार हथियार उपलब्ध करवाया और 18 मार्च रात को वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रेशमा ने लगभग 13 साल पहले अशोक से लव मैरिज की थी।

मृतका का अफेयर किसी व्यक्ति से चला हुआ था। जिसके बारे में जुनायल ने अपने चाचा को बताने के साथ रिकार्डिंग भी सुना दी। जिससे खफा होकर अशोक ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से रेशमा का अपने परिवार से छत्तीस का आकड़ा हो गया था। अलेवा थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि मुख्य हत्यारोपित जुवैनाइल है। हत्या के षडय़ंत्र में शामिल एक अन्य आरोपित गांव रायचंदवाला निवासी अंकुश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जुनायल को बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया है। दूसरे आरोपित अंकुश को अदालत में पेश किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा