home page

जींद : भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

 | 
जींद : भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


जींद, 24 फ़रवरी (हि.स.)। जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एवीटी स्टाफ ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एवीटी स्टाफ जींद के इचांर्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बस अड्डा झमोला पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि राजगढ़ की तरफ से एक गाड़ी अवैध शराब भर कर झमोला की तरफ आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने झमोला से राजगढ़ मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। तभी पुलिस ने एक गाड़ी को रूकवा कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब मिली। गाड़ी चालक की पहचान आजुदीया कुंज कालोनी धोलपुर (राजस्थान) निवासी हरीप्रकाश के रूप में हुई। गाड़ी की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां देशी शराब20 पेटी, 30 पेटी अन्य शराब तथा अंग्रेजी शराब की 84 बोतलें व बीयर की कुल 144 बोतलें बरामद हुई। चालक शराब से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। गाड़ी से बरामद शराब को कब्जा में ले लिया गया। पुलिस ने हरीप्रकाश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा