home page

जींद : नाबालिग हुई गर्भवती, दुष्कर्म का मामला दर्ज

 | 
जींद : नाबालिग हुई गर्भवती, दुष्कर्म का मामला दर्ज


जींद, 10 अप्रैल (हि.स.)। सदर थाना सफीदों क्षेत्र में नाबालिग लड़की के गर्भवती होने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, चाइल्ड प्रोटक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। परिजनों को नाबालिग के गर्भवती होने का तब पता चला जब पीड़िता के पेट मे दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही हे।

सदर थाना इलाका गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है।

गत दिवस उसे पेट दर्द के चलते अस्पताल ले जाया गया। जहां पर पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है।

घर लौट कर जब उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के ही दीपांशु से उसकी एक साल से दोस्ती है। गत 18 फरवरी को दीपांशु उसकी बेटी से गली में मिला और 20 फरवरी रात को मकान के पीछे मिलने के लिए कहा। उसकी बेटी द्वारा मना करने पर आरोपित ने दोस्ती की बात सार्वजनिक करने की धमकी दी। जब रात को उसकी बेटी मकान के पीछे पहुंची तो दीपांशु पहले खड़ा मिला।

इसके बाद आरोपित उसकी बेटी को शमशान घाट के पीछे खेत में ले गया और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया।

आरोपित ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर दीपांशु के खिलाफ दुष्कर्म, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा