home page

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा

 | 
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा


हमीरपुर, 23 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला शनिवार को सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार को जब महिला शौचालय से लौट रही थी, तभी गांव के रोहित सिंह उर्फ सोनू ने उसे पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला के शोर मचाने पर जब उसका पति बचाने आया, तो आरोपित ने लाठी से हमला कर दिया। देखते ही देखते आरोपित के माता-पिता और बहन भी लाठी-डंडे लेकर आ गए और बीच-बचाव करने आए महिला के सास-ससुर व जेठ को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला सीधे तौर पर छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस टीम घटना की गहनता से जांच कर रही है, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा