home page

किशोरी को अगवा कर ले जाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 | 
किशोरी को अगवा कर ले जाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


हमीरपुर, 22 जनवरी (हि.सं.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिलेे के बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा गांव से किशोरी की अगवा करके ले जाने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपित रिंकू उर्फ डूंगर सिंह को स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को किशोरी समेत पकड़ लिया।

थाना प्रभारी नन्दराम प्रजापति ने गुरुवार को बताया कि 2 दिन पहले गांव का बिच्छू गैंग का सदस्य रिंकू सिंह उर्फ डूंगर पुत्र सुभाष राजपूत अपने तीन साथियों के साथ तमंचा के बल से अपहरण कर साथ ले गया था किशोरी के पिता ने चारों युवकों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी घटना के बाद आरोपी की पकड़ना एक बड़ी चुनौती बन गई थी ,जिसके लिए तीन टीमें लगाई गईं थीं। बताया कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसिस और मुखबिर की सूचना पर आरोपित को जल्ला से महेरा जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास से बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक 315 बाेर तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित युवक को जेल भेजा गया और किशोरी को मेडिकल चेकअप के लिए भेज गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा