home page

संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा में मिला वृद्ध का शव

 | 
संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा में मिला वृद्ध का शव


देवरिया, 24 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मेडिकल कॉलेज के रेन बसेरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम प्यासी निवासी राम नारायण मिश्र (70) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा में मिला हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानेदार राकेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक