home page

शराब ठेके पास मिला वृद्ध का शव

 | 
शराब ठेके पास मिला वृद्ध का शव


रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था वृद्ध

हमीरपुर, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रिश्तेदार की शादी में आए एक वृद्ध का शव चौपरा रोड़ पर संदिग्ध् अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

राठ कोतवाली के अकौना गांव निवासी बृजनंदन (70) पुत्र दीनदयाल चौपरा रोड़ स्थित एक विवाह घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शादी समारोह के बाद उसका शव चौपरा रोड पर देसी शराब के ठेके के पास पड़ा मिला। लोगों ने बताया कि वृद्ध देसी शराब के ठेके पर शराब पी थी। उनका मानना है कि शराब पीने के बाद संभवतः लू लगने से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे वहीं गिर पड़े। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बृजनंदन ट्रैवलिंग संबंधी काम करते थे। उनके पास लगभग 10 बीघा कृषि भूमि भी थी। कोतवाल अनूप सिंह ने शुक्रवार को बताया शव का पोस्टमार्टम कराया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा