home page

अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों के मिले शव

 | 
अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों के मिले शव


नोएडा, 02 मई (हि.स.)। थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के शराब के ठेके के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव शनिवार को पुलिस को मिला है। वहीं थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक 21 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पुलिस को मिला है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रोजा जलालपुर के शराब के ठेके के पास पास एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत मदिरा के ज्यादा सेवन के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र मे एक 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा कि उक्त व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी