home page

जींद :पैसों के लेनदेन में युवक की मौत, तीन पर मामला दर्ज

 | 
जींद :पैसों के लेनदेन में युवक की मौत, तीन पर मामला दर्ज


जींद, 17 अप्रैल (हि.स.)। नरवाना खंड के गांव धमतान साहिब में रुपयों के लेने के चलते फसल को जबरन काटने की धमकी देने पर मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की मौत हो गई।

गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव धमतान साहिब निवासी 32 वर्षीय बलिंद्र की गत 14 अप्रैल को तबीयत खराब होने पर उसे टोहाना के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। जहां पर गुरूवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों को जायजा लिया। मृतक की पत्नी रितू ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि उसके पति बलिंद्र ने पांच एकड़ पंचायती जमीन ठेके पर ले कर गेहूं बिजाई की हुई थी। जो पक कर तैयार है। मेरे पति बलिंद्र का गांव के ही रणधीर, सलिंद्र, सुभाष के साथ रुपयों को लेन देन था। तीनों आरोपित उसके पति पर रुपये लौटाने के लिए दबाव बनाए हुए थे। उसके पति ने गेहूं बेच कर रुपये चुकाने की बात कही। जिस पर आरोपितों ने कहा कि वे खुद गेहूं की कटाई करेंगे और बेचेंगे। बाकायदा उसके पति को धमकाया भी गया। जिसके बाद उसका पति मानसिक रूप ने परेशान हो गया और हालात बिगड़ गए। जिस पर उसे टोहाना के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसके पति की मौत हो गई। रितु ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपितों द्वारा परेशान किए जाने के कारण उसके पति की मौत हुई है।

गढ़ी थाना के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपित रणधीर, सलिंद्र, सुभाष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा