जींद : पशु चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
जींद, 01 मई (हि.स.)। जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एवीटी स्टाफ ने पशु चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पशु चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
एवीटी स्टाफ जींद के ईचांर्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव पडाना निवासी करतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पशु चोर उसके पशुबाड़े से चार भैंसों को चोरी कर ले गए हैं। जिनकी कीमत लाखों रुपये में है। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था।
एवीटी स्टाफ ने तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढाया तो जिला कारागार में बंद उत्तर प्रदेश के शामली निवासी सारिक को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया और गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि पशु चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा सके। एवीटी स्टाफ जींद के ईचांर्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

