home page

जींद : व्यापारी के अपहरण के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

 | 
जींद : व्यापारी के अपहरण के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार


जींद, 22 मार्च (हि.स.)। जुलाना व्यापारी सुशील कुमार के अपहरण के प्रयास व चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन ने रविवार को बताया कि गत 17 मार्च सुबह व्यापारी सुशील कुमार सुबह की सैर के लिए निकले थे। उसी समय कार में आए तीन नकाबपोश युवकों ने उनके अपहरण का प्रयास किया लेकिन सुशील कुमार नीचे गिर गए और अन्य लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपित फरार हो गए। आरोपितों ने व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी व साक्ष्यों के आधार पर गांव मालवी निवासी विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपित को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। जिसमें डिटेक्टिव स्टाफ, एवीटी स्टाफ, साइबर सेल, जुलाना थाना समेत कई टीमों मौजूद रही। पुलिस की जांच तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मालवी गांव निवासी विक्की तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा