home page

कैंट पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपित को किया गिरफ्तार

 | 
कैंट पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपित को किया गिरफ्तार


गोरखपुर, 24 मार्च (हि.स.)। थाना कैंट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त आकाश वर्मा उर्फ बंटी वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैंट के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी से पैसों की मांग की थी। पैसे न देने पर उसे जान से मारने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। विरोध करने पर अभियुक्त ने अवैध पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे वादी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में थाना कैंट पर मु0अ0सं0 21/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त आकाश वर्मा उर्फ बंटी वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी तिवारीपुर थाना बरहज, जनपद देवरिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है और उसके खिलाफ लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय