home page

नोएडा में सर्विस सेंटर से थार जीप चोरी, मुकदमा दर्ज

 | 
नोएडा में सर्विस सेंटर से थार जीप चोरी, मुकदमा दर्ज


नोएडा, 19 जून (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 58 में एक थार वाहन के मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई की सेक्टर 59 स्थित महिंद्रा सर्विस सेंटर पर उन्होंने अपनी थार जीप सर्विस के लिए दी थी। उन्होंने अपनी थार जीप के डेकोरेशन में करीब 10 लाख रुपया लगाया है। पीड़ित के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने सर्विस सेंटर से उनकी जीप चोरी कर ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संजय डावर पुत्र कृष्ण डावर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 39 नोएडा में रहते हैं। उनके अनुसार उन्होंने अपनी थार जीप 12 जून को सेक्टर 59 स्थित महिंद्रा कॉन्सेप्ट ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड नामक सर्विस सेंटर में सर्विस के लिए दी थी। पीड़ित के अनुसार कंपनी की ओर से उनके मैनेजर द्वारा उनके ड्राइवर को 14 जून को फोन किया गया कि आपकी गाड़ी सर्विस हो गई है, ले जाओ। पीड़ित के अनुसार उनके ड्राइवर ने कहा कि आज रविवार है, मैं सोमवार को जीप ले जाऊंगा। पीड़ित के अनुसार जब उनका ड्राइवर सोमवार को थार लेने गया तो उन्हें पता चला कि उनकी थार जीप वहां पर नहीं है। उनके अनुसार सर्विस सेंटर के लोगों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके वाहन को ढूंढ रहे हैं। पीड़ित के अनुसार बीती रात को कंपनी द्वारा बताया गया कि उनकी थार जीप सर्विस सेंटर से चोरी हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी