home page

अवैध सम्बन्धों को लेकर हुई थी तेजपाल की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

 | 
अवैध सम्बन्धों को लेकर हुई थी तेजपाल की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 19 मार्च (हि.स.)। थाना टूण्डला पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने बृहस्पतिवार को दुकान पर सो रहे व्यक्ति की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे एक महिला से अवैध सम्बन्धों का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 16 मार्च को थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उलाऊ निवासी तेजपाल सिंह की जरौली कट के समीप चाय समोसे की दुकान पर सोते समय सिर पर भारी वस्तु प्रहार कर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र कौशल किशोर ने थाना टूंडला पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस घटना की जांच के साथ ही हत्यारोपित की तलाश में जुट गई थी। घटना के खुलासे के लिए थाना टूण्डला पुलिस एवं सर्विलांस टीम सहित 04 टीमों का गठन किया गया। जांच में अभियुक्त मुकेश पुत्र मुकट सिह निवासी जलोपुरा थाना टूण्डला का नाम प्रकाश में आया।

उन्होंने बताया कि थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना पर वांछित अभियुक्त मुकेश को राजा का ताल रोड से नागऊ कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निंशादेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल एक स्टील का बांका, एक लोहे का मूसल व घटना के समय पहनी एक शर्ट बरामद हुई है।

एएसपी ने बताया कि पूछताछ के अभियुक्त ने बताया है कि मेरे एक महिला से अवैध सम्बन्ध थे उसी महिला के घर तेजपाल का आना जाना था जब मुझे पता चला कि उस महिला से तेजपाल के भी अवैध सम्बन्ध हैं तो मैने महिला से कहा कि तेजपाल से सम्बन्ध खत्म कर दो तो उसने मुझसे ही सम्बन्ध खत्म कर दिये और बात करना बंद कर दिया । इसी बात से चिढ़कर मैंने रात्रि में अपनी दुकान पर सो रहे तेजपाल की हत्या कर दी थी।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़