राजगढ़ःपेपर बिगड़ने पर नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
राजगढ़,6 मार्च (हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैराड़ में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने घर में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम बैराड़ निवासी 16 वर्षीय तृप्ति पुत्री रामबाबू लोधी ने कमरे में कुंदे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि किशोरी कक्षा 11 वीं की छात्रा थी, बीते दिनों उसकी परीक्षा शुरु हुई थी। परिजनों के अनुसार उसके दोनों पेपर बिगड़ गए थे, जिसके चलते उसने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी लगने पर परिजन उसे स्थानीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। नाबालिग ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

