home page

राजगढ़ः 17 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

 | 
राजगढ़ः 17 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या


राजगढ़, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छोटीबामन में मंगलवार की रात 17 वर्षीय किशोर ने घर के कमरे में पंखे के कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम छोटीबामन निवासी सूरज वर्मा (17) मंगलवार रात घर में अकेला था। बताया गया है कि वह हाट बाजार से सब्जी लेकर घर लौटा था। उस समय उसकी दादी सरदारबाई किसी काम से गांव के बाहर गई हुई थीं। जब वह वापस लौटीं तो कमरे में सूरज का शव पंखे के कुंदे से लटका मिला। यह देखकर उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीण किशोर को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि सूरज ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। इसके बाद से वह अपनी बुजुर्ग दादी सरदारबाई के साथ रह रहा था। परिवार में उसके माता-पिता नहीं होने के कारण दादी ही उसकी देखभाल कर रही थीं। किशोर ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। घटना के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं है।मामले में जांच की जा रही है और पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक