home page

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी, मौत

 | 
मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी, मौत


हमीरपुर 17 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे मां की डांट से नाराज किशोरी ने शुक्रवार को शाम गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरका निवासी राजू कुशवाहा की 13 वर्षीय पुत्री अंजनी ने मां की डांट से नाराज होकर गांव के बाहर खेतों में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी खाेजने के बाद खेत पर पहुंची खां ने बेटी का शव फांसी के फंदे से लटका देखा।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा