home page

अनूपपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, चालक पर मामला दर्ज

 | 
अनूपपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, चालक पर मामला दर्ज


अनूपपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, चालक पर मामला दर्ज


अनूपपुर, 04 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम लांघाटोला और पटना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 11 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद आनन फानन में परिजन किशोर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप कर जांच प्रारंभ कर दी। वहीं आज वाहन को जब्तय कर कर फरार चालक पर अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरकड़े ने बताया कि किशोर 11 वर्षीय सागर बघेल पुत्र संदीप कुमार बघेल निवासी लांघाटोला गुरुवार-शुक्रवार की रात राजेंद्रग्राम की ओर से लांघाटोला गांव की ओर अपना मवेशी लेकर जा रहा था, तभी राजेंद्रग्राम की ओर से जा रहा मालवाहक वाहन एपी 65 जेडसी 6591 का चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते किशोर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और सिर सहित अन्य हिस्से में लगी गंभीर चोट और सिर से अधिक खून बह जाने के कारण किशोर की संभवतः मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी, जबतक पुलिस डायल 112 घटना स्थल मौके पर पहुंचता, तब तक परिजन किशोर को इलाज की आस में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह से लगातार जांच पड़ताल में घटना में संबंधित वाहन की पहचान की गई है, चालक के खिलाफ धारा 281(ए), 125(1) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। चालक घटना के बाद से फरार है, पुलिस चालक की खोजबीन कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला