राजगढ़ः बिना बताए गायब नाबालिग बालिका दस्तयाब,दुष्कर्म के लगाए आरोप
राजगढ़, 02 अगस्त(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोडा थाना पुलिस ने स्कूल जाने का बोलकर निकली बालिका को दस्तयाब कर लिया है। पीड़ित के कथनों के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो, एससीएसटी एक्ट, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने रविवार को बताया कि 28 जुलाई को नाबालिग बालिका के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी 27 जुलाई को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने शनिवार एक अगस्त को बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। पीड़ित ने पूछताछ में बताया कि आरोपित उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था साथ ही उसने जबरन गलत काम किया। पुलिस ने कथनों के आधार पर आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो, एससीएसटी एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य अतिरिक्त धाराओं में इजाफा किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

