home page

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

 | 
सरकारी स्कूल के शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश


सरकारी स्कूल के शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश


सुपौल, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सखुआ में पदस्थापित एक शिक्षक पर छात्र-छात्राओं के साथ कथित रूप से अशोभनीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है।

आरोप सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में पहुंच गए और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति की जानकारी मिलने पर पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को अपने साथ थाने ले गई।

ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार, विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक देवनंदन मेहता छोटे छात्र-छात्राओं को कथित रूप से गोद में बैठाकर मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाते थे।

आरोप यह भी लगाया गया है कि इस दौरान बच्चों के साथ अशोभनीय हरकत की जाती थी। मामले की जानकारी गांव में फैलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और लोग विद्यालय पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुटने और हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अपने साथ थाने ले जाकर मामले के संबंध में पूछताछ शुरू की।

पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि संबंधित शिक्षक को थाना लाया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले से जुड़े तथ्यों, आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस पीड़ित पक्ष एवं अन्य संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र