home page

शिक्षक ने सात वर्षीय छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

 | 

दो दिन से वन स्टाप सेंटर में पड़ी है पीड़िता

बांदा, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में एक स्कूल में छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि शिक्षक जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता दो दिन से वन स्टाप सेंटर में पड़ी दर्द से कराह रही है। पुलिस ने पीड़िता का अभी तक डॉक्टरी परीक्षण नहीं कराया है। सीओ का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने बताया कि उसकी 07 वर्षीय बेटी एक विद्यालय में कक्षा दो में पढती है। गुरूवार की दोपहर इंटरबल की छुटटी होने के बाद सभी बच्चे मैदान में खेल रहे थे। शिक्षक पुष्पराज ने छात्रा को पानी लेकर क्लास में आने को कहा, बालिका जैसे ही पानी लेकर क्लास के अंदर पहुंची ही थी कि पहले से मौजूद शिक्षक ने उसे दबोच लिया। कमरा बंद करने के बाद उसके साथ दु्ष्कर्म किया। छात्रा लहूलूहान हो गई। छात्रा के चीखने चिल्लाने पर शिक्षक ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी की किसी से बताया तो जान से मार दूंगा। शिक्षक की इस धमकी से छात्रा सहम गई।

दर्द से कराह रही छात्रा अपने घ्रर पहुंची। उस वक्त उसका पिता गांव के लोगों को साथ पैदल मैहर जा रहा था। पीडिता ने अपनी बड़ी मां से पिता को बताने के लिए फोन लगवाया। लेकिन बड़ी मां ने उससे कहा कि यह बात पिता से नही मां से बताओ। उसने आप बीती मां से बताई खबर सुनते ही मां के होश उड़ गए। मां ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। इस बीच दर्द से कराह रही पीड़िता को दर्द की दवा दी गई। मैहर से लौटे पिता ने रविवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को वन स्टाप सेंटर भेज दिया। पिता का आरोप है कि पुलिस शिक्षक को बचाने में जुटी हुई है। दो दिन से पीड़िता वन स्टाप सेंटर में है। लेकिन पुलिस ने उसका अभी तक मेडिकल परीक्षण नहीं कराया है। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस डॉक्टरी परीक्षण करवाने में हीलाहवाली कर रही है। वहीं थानाध्यक्ष राजेश मौर्या का कहना है कि आरोपी शिक्षक पुष्पराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। उधर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह का है कि दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। पीडि़ता के बयान दर्ज किए गए हैं। मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा विद्यालय स्टाफ के सभी लोगों के बयान कराए जा रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह