प्राइमरी स्कूल में मासूमों से छेड़खानी करने में अध्यापक गिरफ्तार
हमीरपुर, 06 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राजकीय प्राइमरी स्कूल में दो मासूम बच्चियों से छेड़खानी करने के मामले में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
बिंवार थाने के उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि हाल में ही एक परिवार की दो मासूम सगी बहनों के साथ प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक पुष्पेन्द्र कुमार ने छेड़खानी की थी। पीड़ित बच्चियों की उम्र नौ व ग्यारह साल की है। इस मामले की पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। बताया कि आरोपी सहायक अध्यापक मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव का रहने वाला है, जिसे बिंवार थाना क्षेत्र के निवादा गांव के खिरवा तिराहे टांवर के पास रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।---------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

