home page

झाड़ फूंक करने आए तांत्रिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

 | 

-परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हमीरपुर, 15 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे झाड़ फूंक करने आए तांत्रिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तांत्रिक के परिजनों ने बुधवार काे हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस काे नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गहरौली निवासी राहुल ने बताया कि चरखारी थाना के रिवई गांव निवासी तांत्रिक गया प्रसाद मंगलवार रात्रि 8 बजे के लगभग उनके घर पहुंचा। उस समय वह नशे की हालत में थे। खाना-पीना खाकर बिजली न होने के कारण हम दोनों लोग घर की छत पर सोने चले गए। रात्रि 11 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी होने लगी, जिसके चलते सीढ़ीयाें से दाेनाें उतर रहे थे। इसी दाैरान गया प्रसाद गिर गये और गंभीर चाेटें आई।परिजन रात में ही अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन गया प्रसाद ने कहा कि उसे लिटा ताे वह ठीक हाे जाएगा। बुधवार सुबह वह मृत अवस्था में मिला।

राहुल ने घटना की जानकारी गय प्रसाद के परिवार काे दी। सूचना पर तांत्रिक के बड़े भाई देवीचरण परिजनों के साथ गहरौली पहुंच गए। राहुल के घर में भाई की मृत्यु मामले को संदिग्ध देखते हुए उन्हाेंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े भाई देवीचरण ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि उक्त मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा