home page

पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला प्रकरण में तालिब बंधुओ की गिरफ्तारी, वन विभाग ने सील तोड़कर आरा मशीन चलाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट

 | 
पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला प्रकरण में तालिब बंधुओ की गिरफ्तारी, वन विभाग ने सील तोड़कर आरा मशीन चलाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट


पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला प्रकरण में तालिब बंधुओ की गिरफ्तारी, वन विभाग ने सील तोड़कर आरा मशीन चलाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट


बिजनौर, 0२ अप्रैल (हि.स.) | बुधवार की शाम थाना शहर कोतवाली में भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हुए जानलेवा हमले के प्रयास के आरोप में तालिब ,आबिद व खालिद तीनों भाइयों को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा गुरुवार काे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गंज रोड पर कारोबारी तालिब की आरा मशीन जिला प्रशासन द्वारा सील की गई थी, जिसकी सील तोड़ कर चलाने की जानकारी होने पर बुधवार काे एडीएम न्यायिक शरद कुमार पाल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नितिन कुमार वन विभाग दरोगा हमेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए जिनको देखकर तालिब बंधुओ ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारने का प्रयास किया, पुलिस ने बामुश्किल भारतेन्द्र सिंह को गाड़ी में बैठाकर वहां से निकाला। भारतेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह तुषार चौधरी के बुलाने पर पहुंचे थे, तुषार ने आरा मशीन के संबंध में शिकायत की थी, इसीलिए तुषार को तालिब बंधुओं ने घेर कर जबरन फैसला कराने का दबाव बनाया था। मेरे पहुंचने पर मुझे घेरकर मारने का प्रयास भी किया गया, तथा गोली मारने की धमकी भी देते रहे। इसी बीच एक गनर के शस्त्र को भी छीनने का प्रयास किया गया | तुषार चौधरी की तहरीर पर थाना शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है| पूर्व सांसद ने बताया आरा मशीन की सील टूटी हुई मिली थी क्योंकि उस पर कपड़ा लगा हुआ था लाख नहीं था |

डीएफओ बिजनौर जय सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी है कि आरा मशीन की सील खोलने के कोई आदेश नहीं दिए गए थे तथा मशीन का नवीनीकरण भी नहीं हुआ था। सील तोड़कर आरा मशीन चलाई जाने की जानकारी संज्ञान में आने पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, तथा शहर थाना कोतवाली में भी रिपोर्ट विभाग की ओर से दर्ज कराई जा रही है |

खुद प्रकरण में राजनीति भी गरमा गई है, नूरपुर से सपा विधायक रामावतार सैनी ने तालिब बंधुओं के विरुद्ध हुई कार्रवाई को एक तरफा बताते हुए निंदा की है, इसी प्रकरण में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ रमेश तोमर के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल ने भी जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है |

गौरतलब है कि 25 जुलाई 2025 में भारत का नेता रोबिन सिंह के साथ तालिब के भाई भतीजे द्वारा हुए विवाद के बाद शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिला प्रशासन द्वारा उपयुक्त कार्रवाई नहीं होने के कारण यह मामला भारतेंद्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री तक पहुंचा था। इसके बाद कारोबारी तालिब बंधुओ के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरा मशीन सील कर दी थी, शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किए गए थे तथा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी |

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि तालिब बंधुओं काे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र