विद्युत मीटर चालू कराने के नाम पर ठग लिए 36 हजार, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, 21 सितम्बर (हि.स.)। थाना पाकबड़ा क्षेत्र में अज्ञात साइबर थाना विद्युत मीटर चालू करने के नाम पर क्यूआर कोड के माध्यम से 36 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के भांडरी निवासी आकिल ने सोमवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि वह बिजली विभाग से बोल रहा है। आरोपित ने आकिल को यह भी बताया कि आपके गांव में बिजली मीटर बंद पड़े हैं। आकिल को उसकी बात पर विश्वास हो गया। आरोपित ठग ने कहा कि वह 36 हजार रुपये उसे ट्रांसफर करें तो बिजली मीटर चालू करा दिया जाएगा। आकिल ने आरोपित को क्यूआर कोड के जरिये 36 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पीड़ित बिजली घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

