उज्जैनः गरोठ ब्रिज के नीचे मिला युवक का शव
| Aug 25, 2026, 21:40 IST
उज्जैन, 25 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गरोठ ब्रिज के नीचे सर्विस लेन किनारे खंती में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही बाइक और गैस का छोटा सिलेंडर भी मिला। सूचना पर पुलिस ने बाइक के पंजीयन नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्ती की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला सडक़ हादसे का लग रहा है।
पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि मृतक के सिर तथा हाथ-पैर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान राहुल चौहान निवासी देवास जिले के बांगर क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना के बाद मृतक के परिजन उज्जैन पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

