home page

बगहा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत ,जांच में जुटी पुलिस

 | 
बगहा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत ,जांच में जुटी पुलिस


बगहा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत ,जांच में जुटी पुलिस


पश्चिम चम्पारण(बगहा),22अप्रैल(हि.स.)।बगहा नगर थाना क्षेत्र के पुअर हाउस मुहल्ला में उस समय सनसनी फैल गई, जब मुहल्ला के एक आम बगीचा में प्रेमी जोड़ा का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को जैसे ही बुधवार को सुबह में मिली, मौके पर भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चायें शुरू हो गईं।

घटना को कोई प्रेम प्रसंग से जोड़ रहा है, तो कोई इसके पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका जता रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बगहा नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव को कब्जे में लेकर उक्त घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाना शुरू कर दी है।

लोगों के अनुसार मामला आत्महत्या या फिर किसी साजिश के तहत की गयी है, इस पर अभी पुलिस कुछ स्पष्ट करने की स्थिति में नहीं है। सूत्रों की मानें तो लड़की बगहा नगर परिषद क्षेत्र के पुअर हाउस एवं लड़का बगहा नगर के रतनमाला का बताया जा रहा है। दोनों एक ही समुदाय के बताए जा रहे है जिनके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी