home page

प्रतापगंज में पुलिस की कार्रवाई, 8.925 लीटर विदेशी शराब बरामद

 | 
प्रतापगंज में पुलिस की कार्रवाई, 8.925 लीटर विदेशी शराब बरामद


सुपौल, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सघन कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 8.925 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि यह शराब अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान शराब के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले में विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र