सुपौल में सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना; सोना-चांदी के जेवरात सहित 5 से 7 लाख की चोरी,थाना में दिया आवेदन,पुलिस जांच में जुटी
सुपौल, 04 अप्रैल (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के मलहद गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक सुना घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार मलहद गांव निवासी गोविंद झा (70 वर्ष) के पुत्र बैंक कर्मी कौशल किशोर झा के घर में 3 अप्रैल की रात चोरी हो गई।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से सोना, चांदी समेत कई घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामानों में करीब 10 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी, एक पीतल की कटोरी, पांच फूल लोटा, एक फूल लोहिया, पांच फूल कटोरा, पांच फूल गिलास, एक फूल कलश, एक फूल कड़ाही, तीन कोट-पैंट और एक 1 एचपी मोटर शामिल है।
घटना के संबंध में गोविंद झा के पुत्र कौशल किशोर झा, जो पूणा बैंक में कार्यरत हैं, ने सुपौल थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि घर के मेन गेट का ताला तोड़कर रूम में प्रवेश किया और गोदरेज , ट्रंक और बक्सा का ताला तोड़कर सारा कीमती सामान और जेवरात पर हाथ साफ किया। शनिवार की सुबह चोरी होने की खबर मिली । घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है ।कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

