home page

एसपी ने किया राजपुर थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

 | 
एसपी ने किया राजपुर थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश


बक्सर , 30 अगस्त (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक, बक्सर ने राजपुर थाना का निरीक्षण कर थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष एवं उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित गश्ती तथा आमजनों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। साथ ही आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra