home page

सुलतानपुर में पिकअप की टक्कर से वृद्धा की मौत

 | 
सुलतानपुर में पिकअप की टक्कर से वृद्धा की मौत


सुलतानपुर, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा में शनिवार दोपहर सड़क पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा निवासी धनराजी (80) पत्नी सुखई सड़क पार करते समय गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। धनराजी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक छा गया।

लंभुआ क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वाहन चालक वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त