home page

जबलपुरः भारी अनियमितता के चलते सुकून रिसॉर्ट को किया सील

 | 
जबलपुरः भारी अनियमितता के चलते सुकून रिसॉर्ट को किया सील


जबलपुर, 25 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रशासन की टीम ने सोमवार को जबलपुर तहसील के अंतर्गत घाना स्थित सुकून रिसॉर्ट का भी निरीक्षण कर किचन में गंदगी और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाये जाने तथा फायर प्लान एवं फायर एनओसी न होने पर इसे सील कर दिया है।

एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि सुकून रिसॉर्ट के संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर जीवित बहते हये पानी के प्रवाह को संकीर्ण कर दिया गया था। निरीक्षण के दौरान रिसॉर्ट का किचन अत्यंत बदबूदार और गंदा पाया गया। इसके साथ ही सुकून रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री भी खुले में रखी पाई गई थी।

उल्लेखनीय है कि नर्मदा किनारे अनैतिक कार्य संचालन के आरोप भी इस रिसोर्ट पर लग चुके हैं। हाल ही में सुकून होटल में पकड़े गए धर्म विशेष के लोगों के चलते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की थी। इसके साथ ही सुकून के मालिक पूर्व तहसीलदार पर मारपीट का मामला दर्ज किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक