home page

राजगढ़ः पानी की टंकी के पिलर पर लटका मिला युवक का शव

 | 
राजगढ़ः पानी की टंकी के पिलर पर लटका मिला युवक का शव


राजगढ़, 09 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गादियास्कूल में सोमवार सुबह घर के पीछे बनी पानी की टंकी के पिलर पर 24 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम गादियास्कूल में घर के पीछे बनी पानी की टंकी के पिलर से रस्सी का फंदा लगाकर 24 वर्षीय तुलाराम पुत्र छोटेलाल कुशवाह ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक अविवाहित था साथ ही शराब पीने का आदी था, इससे पूर्व भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। परिजनों का कहना है कि उसकी शादी नही हुई थी, जिससे वह दिनभर शराब के नशे में घूमता रहता था। रंगपंचमी त्योहार की रात वह बिना बताए घर से निकल गया, सुबह तलाशने पर उसका शव घर के पीछे बनी पानी की टंकी के पिलर पर लटका मिला। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक