home page

ठियोग में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

 | 

शिमला, 11 जुलाई (हि.स.)। शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के तहत पुलिस चौकी मतियाना क्षेत्र के धारकन्दरू गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

मामले के अनुसार मंजू शर्मा पत्नी देवेन्द्र शर्मा ने पहले किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया। इसके बाद उसने अपनी गोशाला में फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी मतियाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ठियोग के एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा