टीपाखोल मार्ग पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़, 09 सितंबर (हि.स.)। टीपाखोल जाने वाले मार्ग पर बुधवार को एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
बताया गया कि खैरपुर के उपसरपंच चंद गुप्ता को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवक की उम्र, पहचान और उसके यहां पहुंचने से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है।
फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

