home page

राजगढ़ः कमरे में फंदे पर लटकी मिली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा

 | 
राजगढ़ः कमरे में फंदे पर लटकी मिली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा


राजगढ़, 15 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के जूना ब्यावरा में सोमवार की रात 19 वर्षीय युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, जूना ब्यावरा निवासी ईशा (19) पुत्री राजू वर्मा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता राशन की दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात ईशा अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक