home page

कोटवा कॉलेज कैंपस में छात्र की चाकू गोदकर हत्या

 | 
कोटवा कॉलेज कैंपस में छात्र की चाकू गोदकर हत्या


-वीडियो बनाते रहे लोग चाकू चलाता रहा बदमाश-मृतक के गांव का है आरोपी

पूर्वी चंपारण,11 मई (हि.स.)। जिले के कोटवा स्थित अशर्फी कुंअर रामरतन राय कॉलेज कैंपस में सरेआम एक छात्र की चाकू गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई है। युवक को लगातार तब तक चाकू से गोंदा गया जबतक वह जमीन पर गिर कर अचेत नहीं हो गया।

घटना के बाद पूरे कॉलेज में अफरातफरी का माहौल बन गया। दूर से सैकड़ों लोग इस वारदात को देख रहे थे , कुछ तो वीडियो भी बना रहे थे पर सभी मूक दर्शक बन कर पीछे हट रहे थे। मृतक रितेश कुमार यादव पिता विंदा राय ,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा का निवासी बताया गया है,जो उक्त कालेज में स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा देने आया था।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची,जो गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए कोटवा पीएचसी पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रितेश पढाई के साथ एक वाहन फाइनेंस कंपनी के लिए भी काम करता था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि रिल्स बनाने को लेकर विवाद के दौरान छात्र की हत्या की गई है।

मौके पर सदर 2 डीएसपी जितेश पांडे के अलावे कोटवा , पीपराकोठी,भोपतपुर थाने की पुलिस सहित एफएसएल की टीम पहुंची और पूरे मामले की जांच की गई। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला गया है। इस मामले में स्थानीय लोगो ने बताया है कि आरोपी मृतक रितेश का ग्रामीण सरोज यादव है जो काॅलेज गेट पर 8-10 युवकों के साथ हथियार से लैश होकर वहां पहुंचा था।

फिलवक्त डीएसपी सदर 2 के नेतृत्व में पुलिस की सोशल टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डीएसपी श्री पांडेय ने बताया है कि टेक्निकल सेल की मदद से शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार